भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

0

शनिवार को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने रूस को 7-1 से हराया। इस तरह भारत ने टोक्यो का टिकट पक्का किया।



भुवनेश्वर, 03 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। शनिवार को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने रूस को 7-1 से हराया। इस तरह भारत ने टोक्यो का टिकट पक्का किया। इससे पहले शनिवार को ही भारतीय महिला टीम ने भी टोक्यो ओलंपिक के लिए अपना स्थान पक्का किया था।
दो चरण के ओलम्पिक क्वालीफायर के मुकाबले में भारत ने रूस को एग्रीगेट स्कोर 11-3 से मात देकर ओलंपिक का रास्ता तय किया।
भारत ने शनिवार को खेले गए दूसरे चरण के मैच में रूस को 7-1 से हराया। जबकि शुक्रवार को पहले लेग के खेल में भारत ने 4-2 से जीत दर्ज की थी।
आज के मुकाबले में भारत की तरफ से ललित उपाध्याय ने मैच के 17वें, आकाशदीप ने 23वें और 29वें मिनट में गोल किए। जबकि 47वें मिनट में नीलकांत शर्मा और रूपिंदर पाल सिंह हैट्रीक लगाई। सिंह ने 49वें, 58वें और 60वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किए। वहीं रूस की तरफ से सिर्फ एक गोल किया जा सका।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *