सीबीआई करेगी बिजली विभाग के घोटाले की जांच, ऊर्जा मंत्री की मांग पर योगी ने दिए निर्देश

0

कर्मचारियों के जीपीएफ का पैसा निजी बैंक में जमा करने का मामलामामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज, दो अधिकारी गिरफ्तार



लखनऊ, 03 नवम्बर (हि.स.) । बिजली विभाग के कर्मचारियों के जीपीएफ से संबंधित हजारों करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले की जांच सीबीआई करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार देर रात इस संबंध में निर्देश जारी किये।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मामला प्रकाश में आते ही प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस धोखाधड़ी की जांच सीबीआई से कराने के लिए मुख्यमंत्री को तत्काल एक पत्र लिखा। पत्र लिखने के बाद ऊर्जा मंत्री स्वयं मुख्यमंत्री के पास गये और मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी कहा कि मामला जब तक सीबीआई को नहीं सौंपा जाता तब तक इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिये।
प्रवक्ता ने बताया कि ऊर्जा मंत्री की मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल इस धोखाधड़ी की जांच सीबीआई से कराने का निर्देश जारी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने इस मामले के आरोपित दो अधिकारियों के खिलाफ शनिवार देर शाम मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें गिरफ्तार करवा दिया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *