दिल्ली : तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकीलों और पुलिस में झड़प, पुलिस की जिप्सी फूंकी

0

वकीलों का आरोप है कि कहासुनी के दौरान किसी पुलिसकर्मी ने गोली चलाई, जिससे उनका एक साथी घायल हो गया।



नई दिल्ली, 02 नवम्बर (हि.स.)। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में आज तीसरे पहर पार्किंग को लेकर वकीलों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद गुस्साए वकीलों ने पुलिस की जिप्सी को आग लगा दी। वकीलों का आरोप है कि कहासुनी के दौरान किसी पुलिसकर्मी ने गोली चलाई, जिससे उनका एक साथी घायल हो गया। इसके बाद वकील हिंसक हो गए।
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। कोर्ट परिसर के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *