लश्कर का आतंकी दानिश चन्ना गिरफ्तार, हथियार बरामद

0

तीन साथी आतंकियों की तलाश जारी, सुरक्षा बल और पुलिस की साझा कार्रवाई तेज



बारामुला, 02 नवम्बर (हि.स.)। सुरक्षा बलों ने शनिवार को जिले के सोपोर से खूंखार संगठन  लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। इस आतंकी की पहचान दानिश चन्ना के रूप में हुई है। वह सोपोर का ही रहने वाला है। आतंकी चन्ना के तीन अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षा बलों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी है।
सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ा लश्कर आतंकी चन्ना बारामुला और सोपोर में दुकानदारों के अलावा पंच और सरपंचों को निशाना बना चुका है। वह कुछ महीने पहले लश्कर में शामिल हुआ था। चन्ना ने बीते माह बारामुला बंद के दौरान दुकान खोलने की हिम्मत करने वाले एक सुनार की हत्या का प्रयास किया था। फिलहाल वह चार आतंकियों के गुट का सरगना था। लश्कर आतंकी दानिश चन्ना और उसके तीन साथियों की धरपकड़ के लिए गठित सेना की 22 आरआर और राज्य पुलिस का विशेष अभियान दल ने पुख्ता सूचना पर इलाके को घेरकर आतंक के फन पर बड़ी चोट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *