न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला से बाहर हुए जोए डेनली

0

हालांकि इंग्लैंड ने बाकी बचे मैचों के लिए डेनली के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं बुलाया है।



क्राइस्टचर्च, 02 नवम्बर (हि.स.)। इंग्लिश बल्लेबाज जोए डेनली न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। पहले टी-20 मैच से पहले अभ्यास के दौरान डेनली के टखने में चोट लग गई थी। हालांकि इंग्लैंड ने बाकी बचे मैचों के लिए डेनली के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं बुलाया है।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा,”स्कैन से यह पता चला है कि उनके दाएं टखने में चोट लगी है। वह अब रिकवर करना शुरू करेंगे और 21 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले उनकी लगातार जांच की जाएगी।”

उल्लेखनीय है कि पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला में इंग्लिश टीम 1-0 से आगे है। इंग्लैंड ने पहले टी-20 मैच में शुक्रवार को न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था। श्रृंखला का दूसरा मैच रविवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *