माली में सशस्त्रबल पर हमला, 53 सैनिकों की मौत

0

अभी इस हमले की किसी भी संगठन और आकंतवादी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। 



बमाको, 02 नवम्बर (हि.स.)। माली के पूर्वी इंडेलिमने में सशस्त्र बल पर हुए हमले में 53 जवानों और  एक नागारिक की जान चली गई। सशस्त्र बल ने शनिवार को सोशल मीडिया में हमले की पुष्टि की है। सशस्त्र बल ने कहा है, पूर्वी इंडेलिमने में शुक्रवार को हमले में करीब 35 सैनिक मारे गए हैं। मगर संचारमंत्री याया संगारे ने ट्वीट में कहा है- पूर्वी इंडेलिमने में सशस्त्र बलों की चौकी पर हमले में 53 सैनिकों और एक नागारिक की मौत हो गई।

उन्होंने कहा है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। अभी इस हमले की किसी भी संगठन और आकंतवादी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। उल्लेखनीय है कि माली कुछ वर्षों से सामुदायिक तनाव और आतंकवादी गतिविधियों का सामना कर रहा है। पिछले माह सेना पर हुए आतंकवादी हमले में 25 जावान मारे गए थे। इस हमले के दौरान 60 लोग लापता हो गए थे। यह आतंकी हमला बुर्किनो फासो सीमा के पास बने सैन्य शिविर पर हुआ था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *