करीना कपूर ने किया आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण

0

आईसीसी टी-20 विश्व कप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर करीना कपूर की तस्वीर को शेयर किया गया है, जिसमें करीना महिला टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी के साथ खड़ी हुई हैं।



नई दिल्ली, 01 नवम्बर (हि.स.)। बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान ने शुक्रवार को मेलबर्न में आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण किया।

आईसीसी टी-20 विश्व कप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर करीना कपूर की तस्वीर को शेयर किया गया है, जिसमें करीना महिला टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी के साथ खड़ी हुई हैं। फोटो को पोस्ट करते हुए टी-20 विश्व कप ने ट्वीट किया,”बॉलीवुड स्टार करीना कपूर आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के लिए गिनती कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फाइनल के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को भरने के लिए उनके साथ कौन-कौन साथ जुड़ रहा है?”

बता दें कि महिला टी 20 विश्व कप 21 फरवरी, 2020 से शुरू हो रहा है। बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड में क्वालीफाइंग स्पर्धा जीती और परिणामस्वरूप, उन्हें आगामी विश्व कप के लिए ग्रुप ए में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है।  27 फरवरी को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में बांग्लादेश का सामना गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा।

ऑस्ट्रेलिया और भारत 21 फरवरी को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में विश्व कप के पहले मैच में आमने-सामने होंगे। इसी मैदान पर आठ मार्च को फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में भी जाना जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *