पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे डॉ मनमोहन सिंह

0

विस अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री को दिया था न्यौता, 6 नवम्बर को विशेष सत्र



चंडीगढ़़, 31 अक्टूबर (हि.स.)। पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से मुलाकात की और छह नवंबर को गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर होने वाले पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने का न्यौता दिया। राणा के.पी. सिंह ने बताया कि डॉ मनमोहन सिंह ने इस विशेष सत्र में आने का न्यौता स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने विशेष सत्र में आने की सहमति दी। इसके अलावा और भी कई नामी शख्सियतें पंजाब विधानसभा के छह नवम्बर को होने वाले विशेष सत्र में सम्मिलित होंगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *