दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त , कई यात्री घायल

0

घटना पूर्वी चंपारण के कोटवा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 की है। इस घटना में कई यात्री घायल हुए हैं। बस पर करीब 100 यात्री सवार थे।



मोतिहारी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ रही एक बस मंगलवार को  दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना पूर्वी चंपारण के कोटवा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 की है। इस घटना में कई यात्री घायल हुए हैं। बस पर करीब 100 यात्री सवार थे।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक ट्रेवेल्स की बस दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ रही बस कोटवा के पास एक ट्रक से साइड लेने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस का ड्राइवर स्टेयरिंग में दबकर बुरी तरह से घायल है। स्थानीय लोगों ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला है और उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *