यूरोपीय संघ के सदस्य 31 जनवरी तक ब्रेक्सिट में विस्तार देने को तैयार

0

ईयू 27 देश ब्रिटेन के अनुरोध को स्वीकार करते हुए ब्रेक्सिट के लिए 31 जनवरी, 2020 तक विस्तार देने को राजी हैं।



ब्रसेल्स, 28 अक्टूबर (हि.स.)। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने सोमवार को कहा कि ईयू 27 देश ब्रिटेन के अनुरोध को स्वीकार करते हुए ब्रेक्सिट के लिए 31 जनवरी, 2020 तक विस्तार देने को राजी हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।
टस्क ने ट्वीट कर कहा कि यूरोपीय संघ 27 इस बात के लिए राजी है कि वे ब्रिटेन के 31 जनवरी, 2020 तक ब्रेक्सिट की समय सीमा बढ़ाने के अनुरोध को स्वीकार करने को तैयार हैं। टस्क ने यह भी कहा कि संभवत: इस प्रक्रिया को लिखित रूप से मूर्त रूप दिया जाएगा। अर्थात इसके लिए यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के नेताओं को बैठक कर इसे मूर्त रूप देना होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *