लुधियाना में फाईनेसरों से परेशान तीन भाईयों ने की खुदकुशी

0

मृतकों की शिनाख्त कुलदीप सिंह,मलकीत सिंह एवं दविंदर सिंह के रुप में हुई है। इस घटना से इलाके में सदमे की लहर है।



चंडीगढ़, 28 अक्टूबर (हि.स.)। पंजाब के लुधियाना में मोहल्ला चेत सिंह नगर में सोमवार अल सुबह तीन भाईयों द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।मृतकों की शिनाख्त कुलदीप सिंह,मलकीत सिंह एवं दविंदर सिंह के रुप में हुई है। इस घटना से इलाके में सदमे की लहर है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों भाईयों द्वारा खुदकुशी फाईनसरों से तंग आ कर की गई है। फाइनेंसरों से उन्होंने कर्ज लिया हुआ था। फाइनेंसर कर्ज चुकाने के लिए बार बार उनके घर चक्कर लगा रहे थे।

फिलहाल स्थानीय पुलिस ने मृतकों के रिशतेदार रेशम सिंह के बयानों पर फाइनांसर कुलदीप सिंह एवं कुलवंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरु कर दी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *