उप मुख्यमंत्री दुष्यंत और अजय चौटाला के स्वागत में चौटाला हाउस पर उमड़ा जनसैलाब

0

सोमवार की सुबह डॉ. अजय सिंह चौटाला चौधरी देवीलाल की जन्मस्थली तेजाखेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और आशीर्वाद लिया।



सिरसा, 28 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की संयुक्त सरकार के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला और उनके पिता पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला दीपावली के पावन पर्व पर बजे चौटाला हाउस पहुंचे।उनके स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जजपा के शहरी जिलाध्यक्ष रोहित गनेरीवाला एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण कंबोज सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों और पुष्पहारों से उनका स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद और समर्थन से आज जिस प्रकार प्रदेश में परिवर्तन हुआ है, निश्चित ही आने वाला समय खुशियाें और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि महज 11 माह के अल्प समय में जजपा कार्यकर्ताओं ने जिस शिद्दत से मेहनत करके जजपा के समर्थन में नतीजे लाए, वह सराहनीय है। उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए गोवर्धन पूजा के लिए भी मंगलकामना की।

पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला ने भी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावों में अच्छे परिणाम लाने के लिए बधाई दी। सोमवार की सुबह डॉ. अजय सिंह चौटाला चौधरी देवीलाल की जन्मस्थली तेजाखेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और आशीर्वाद लिया। इस बीच चौटाला हाउस पर हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चौटाला पहुंंचकर डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला, बाढड़ा की विधायक नैना चौटाला एवं जजपा के शीर्ष नेता दिग्विजय सिंह चौटाला को शुभकामनाएं दी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *