संबलपुर की सब्जीमंडी में आग लगने से सौ से अधिक दुकानें जलीं

0

लोगों का अनुमान है कि आग किसी दुकान में दीप जलने से लगी है।



भुवनेश्वर, 28 अक्तूबर (हि.स.)। संबलपुर स्थित गोलबाजाप सब्जीमंडी में बीती रात आग लगने से सौ से अधिक दुकानें जलकर राख हो गई। आग रविवार देर रात को लगी। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लोगों का अनुमान है कि आग किसी दुकान में दीप जलने से लगी है।
अगली की एक और घटना बालेश्वर जिले के बाहानगा प्रखंड के खंतापडा बाजार की है। वहां आग लगने से एक जूते की दुकान जलकर राख हो गई। उसमें तकरीबन तीन लाख रुपये के जूते जलकर राख हो गए। शुरुआती जांच में आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *