टेक्सस में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत

0

14 लोग घायल हो गये हैं। यह घटना डलस के क़रीब ग्रीनविले में हुई । 



लॉस एंजेलिस, 27 अक्टूबर (हि.स.)।अमेरिका के टेक्सस राज्य में रविवार को हुई गोलीबारी में  दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गये हैं। यह घटना डलस के क़रीब ग्रीनविले में हुई ।
उल्लेखनीय है कि पहले सूचना दी गई थी कि टेक्सस एएम कॉमर्स यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो ग्रुप में तनातनी होने के कारण गोलीबारी में दो लोग एक होमकामिंग पार्टी के दौरान मारे गए थे। लेकिन यूनिवर्सिटी एरिया के शेरिफ ने बाद में ट्वीट किया कि यह घटना डलस के बाहर ग्रीनविले में हुई।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *