अबू बकर अल -बगदादी सीरिया में मारा गया

0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प  ने  ईस्टर्न समयानुसार रात 9 बज कर 23 मिनट पर ट्वीट कर अबू बकर अल-बगदादी की हत्या की पुष्टि की।



लॉस एंजेल्स 27 अक्टूबर (हि.स.)। इस्लामिक स्टेट के खलीफा अबू बाकर अल बगदादी की सीरिया में हत्या होने का दावा किया गया है।
फाक्स न्यूज ने मिलिट्री सूत्रों के हवाले से कहा है कि अबू बकर अल-बगदादी की सीरियाई नगर इदलिब में अमेरिकी सेनाओं ने हत्या कर दी है। बाद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प  ने  ईस्टर्न समयानुसार रात 9 बज कर 23 मिनट पर ट्वीट कर अबू बकर अल-बगदादी की हत्या की पुष्टि की। इस्लामिक स्टेट आका अबू बकर अल-बगदादी पर दो करोड़ 50 लाख डालर का इनाम था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *