कर्नाटक : भाजपा ने अयोग्य विधायकों को टिकट देने पर किया मंथन

0

बैठक में अयोग्य ठहराए गए विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों और अगले साल होने वाले विधान परिषद चुनावों की तैयारी पर चर्चा की गई। इसके अलावा, प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई।



हुब्बल्ली, 26 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने भाजपा नेताओं के साथ यहां एक निजी होटल में बैठक की। बैठक में अयोग्य ठहराए गए विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों और अगले साल होने वाले विधान परिषद चुनावों की तैयारी पर चर्चा की गई। इसके अलावा, प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक हुई।
बैठक में गोकाक, अथनी, कागवाड, हिरेकरूर, यल्लापुर, विजयनगर, मस्की और रानीबेन्नूर निर्वाचन क्षेत्रों के भाजपा नेता भी बैठक में उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री अरविंद लिंबावली ने बताया कि यह बैठकें विधानसभा उपचुनाव और विधान परिषद चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों का हिस्सा हैं। बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, उपमुख्यमंत्री गोविंद करजोल, लक्ष्मण सवदी, मंत्री जगदीश शेट्टर, बसवराज बोम्मई, सीसी पाटिल तथा अन्य नेताओं ने बैठकों में हिस्सा लिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *