नौसेना प्रमुख ने की दूरस्थ अंडमान आउटपोस्ट में तैयारियों की समीक्षा

0

नौसेना प्रमुख ने दीपावली के शुभ अवसर पर नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।



नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (हि.स.)। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने ग्रेट निकोबार द्वीप के कैम्पबेल बे में आईएनएस बाज का दौरा किया और कैम्पबेल बे की विभिन्न इकाइयों में तैनात कर्मियों के साथ एक दिन बिताया। नौसेना प्रमुख ने दीपावली के शुभ अवसर पर नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

वार्तालाप के दौरान एडमिरल करमबीर सिंह ने दोहराया कि अंडमान निकोबार द्वीप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं और समुद्री क्षेत्रों की निगरानी के लिए महत्वपूर्ण क्षमता से युक्त क्षेत्र है। उन्होंने बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में समुद्री सुरक्षा को सुनिश्चित करने और भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए आईएनएस बाज की सराहना की। उन्होंने चिकित्सा आपात स्थिति में स्थानीय आबादी के लिए पर्याप्त सहायता प्रदान करने के लिए यहाँ तैनात नौसैनिकों की भूमिका की भी सराहना की। कैंपबेल बे मुख्य भूमि से 1500 किमी और पोर्ट ब्लेयर से 500 किमी दूर है।

इस अवसर पर भारतीय वायुसेना, तटरक्षक जिला मुख्यालय, टेरिटोरियल सेना, सीमा सड़क संगठन, रक्षा नागरिक, ए एंड एन पुलिस और नागरिक प्रशासन के कार्मिक भी उपस्थित रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *