कमलेश तिवारी की पत्नी संभालेंगी हिंदू समाज पार्टी, आज ताजपोशी

0

शनिवार को विधिवत उनकी ताजपोशी होगी। इसके बाद आधिकारिक तौर पर उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। 



लखनऊ, 26 अक्टूबर (हि.स.)। हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अब पार्टी ने अपने कुनबे को संभालने की कवायद तेज कर दी है। इसके तहत पार्टी ने कमलेश तिवारी की पत्नी किरन तिवारी को ही अपना अध्यक्ष बनाया है। शनिवार को विधिवत उनकी ताजपोशी होगी। इसके बाद आधिकारिक तौर पर उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कमलेश तिवारी की हत्या 18 अक्टूबर को लखनऊ के खुर्शेदबाग स्थित उनके आवास पर कर दी गई थी। गुजरात एसटीएफ दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर चुकी है। दिवंगत हिन्दू नेता की पत्नी किरन तिवारी ने हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग सरकार से की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हत्यारों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उधर पार्टी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से स्व. कमलेश की पत्नी किरन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि 26 अक्तूबर को लखनऊ कार्यालय में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष किरन तिवारी अपना पदभार संभालेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *