रूसी सैनिक ने आठ सहकर्मियों की हत्या की

0

इस गोलीबारी में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। यह घटना शुक्रवार शाम की बताई गई है।



मास्को, 26 अक्टूबर (हि.स.)। सेना के एक जवान ने साइबेरिया के एक मिलिट्री बेस पर अंधाधुंध गोलीबारी कर आठ सहकर्मियों की हत्या कर दी। इस गोलीबारी में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। यह घटना शुक्रवार शाम की बताई गई है।

सीएनएन की रिपोर्ट के स्थानीय समयानुसार शाम 6ः20 बजे जवान ने चीता शहर के निकट मिलिट्री बेस पर अपने सहकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इसके बाद आरोपित रामिल शमसुतदीनोव को हिरासत में ले लिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। इस मामले की जांच की जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *