मनोहर लाल पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

0

बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा महासचिव अरुण सिंह मौजूद रहेंगे।



चंडीगढ़, 26 अक्टूबर (हि.स.)। यूटी गेस्ट हाउस में शनिवार को होने जा रही हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल नई दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंच गए। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा महासचिव अरुण सिंह मौजूद रहेंगे। हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) मिलकर सरकार बनाने जा रही हैं। विधायक दल के नेता के चयन के बाद राज्यपाल के समक्ष मनोहर लाल सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
नब्बे सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को बहुमत नहीं मिल पाया है। नई दिल्ली में शुक्रवार को जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा कर मनोहर लाल की राह आसान कर दी । इस चुनाव में भाजपा ने 40 और जजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। दुष्यंत की घोषणा से भाजपा-जजपा गठबंधन बहुमत के जादुई आंकड़े (46) से 4 ज्यादा है। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार रात 9:30 बजे नई दिल्ली में भाजपा-जजपा गठबंधन की घोषणा की।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, हम स्थायी सरकार देने के लिए साथ आए हैं। समझौते के तहत मुख्यमंत्री पद भाजपा को मिलेगा। जजपा को उप मुख्यमंत्री समेत तीन मंत्री (दो कैबिनेट और एक राज्य मंत्री) पद मिलेंगे। जजपा के दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री होंगे। दोनों दलों की साझेदारी में सरकार पूरे पांच साल मजबूती से चलेगी। इस मौके पर मनोहर लाल ने कहा, हम स्थायी सरकार देंगे। कई निर्दलीय विधायक भी हमें समर्थन दे रहे हैं। जजपा अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन के लिए अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने राज्य में स्थिर सरकार की बात दोहराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *