जम्मू कश्मीर और लद्दाख के उपराज्यपाल नियुक्त, सत्यपाल मलिक का गोवा तबादला

0

राधा कृष्ण माथुर 1977 के त्रिपुरा कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। नवंबर 2018 तक मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर रहे। इससे पहले वह रक्षा सचिव और त्रिपुरा के मुख्य सचिव रह चुके हैं।



नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू कश्मीर के विभाजन के पूर्व राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला कर उनके स्थान पर गिरिश चन्द्र मुर्मू को नए केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं राधा कृष्णा माथुर को लद्दाख केन्द्र शासित प्रदेश का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1985 बैच के अधिकारी गिरिश चन्द्र मुर्मू इस समय केन्द्रीय वित्त मंत्रालय में सचिव (परिव्यय) हैं। वह गुजरात कैडर से संबंधित हैं और  वह गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रमुख सचिव रह चुके हैं।

राधा कृष्ण माथुर 1977 के त्रिपुरा कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। नवंबर 2018 तक मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर रहे। इससे पहले वह रक्षा सचिव और त्रिपुरा के मुख्य सचिव रह चुके हैं।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पीएस श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। वर्तमान में असम के राज्यपाल जगदीश मुखी मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। वहीं जम्मू कश्मीर के राज्यापाल सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी मृदुला सिन्हा का स्थान लेंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *