गिरिराज सिंह को सता रही सामाजिक समरसता की चिंता

0

गिरिराज सिंह ने शुक्रवार सुबह ट्वीट किया-‘बिहार विधानसभा के उपचुनाव में सबसे खतरनाक परिणाम किशनगंज से उभर कर आया है।



बेगूसराय, 25 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा उपचुनाव में किशनगंज के नतीजे पर बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सामाजिक समरसता बिगड़ने की आशंका सता रही है। उन्होंने बिहार के लोगों सचेत किया है।
गिरिराज सिंह ने शुक्रवार सुबह ट्वीट किया-‘बिहार विधानसभा के उपचुनाव में सबसे खतरनाक परिणाम किशनगंज से उभर कर आया है। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम जिन्ना की सोच रहती है। ये वंदे मातरम से नफरत करते हैं। इनसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा है। बिहारवासियों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *