दरभंगा मंडल कारावास में सुरंग से हड़कंप

0

जेल प्रशासन ने कहा है कि मिस्त्री और मजदूर लगाकर सुरंग को भर दिया गया है।



दरभंगा, 25 अक्टूबर (हि.स.)। दरभंगा मंडल कारावास परिसर में पश्चिमी दीवार के अहाते में गुरुवार देरशाम सुरंग मिलने से हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने फौरन जिलाधिकारी को सूचना दी। इसके बाद सदर डीएसपी अनोज कुमार जेल पहुंचे और मुआयना किया।
जेल प्रशासन ने कहा है कि मिस्त्री और मजदूर लगाकर सुरंग को भर दिया गया है। सदर डीएसपी कुमार का कहना है कि सुरंग खोदकर जेल की बाहरी दीवार को क्षतिग्रस्त किया गया है। इस संदर्भ में लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *