आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2020 का कार्यक्रम घोषित

0

19 जनवरी को अपने पहले मैच में श्रीलंका से भिड़ेगी भारतीय टीम



दुबई, 24 अक्टूबर (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2020 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। 24 दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के चार शहरों के चार स्थानों पर 17 जनवरी से 10 फरवरी तक खेला जाएगा। मेजबान दक्षिण अफ्रीका की टीम 17 जनवरी को अपने पहले मैच में अफगानिस्तान का सामना करेगी।

गत चैम्पियन भारतीय टीम अपना पहला मैच 19 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 21 जनवरी को भारतीय टीम के सामने जापानी चुनौती होगी। 24 जनवरी को अपने आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड का सामना करेगी।

प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हे चार ग्रुपों में बांटा गया है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड, श्रीलंका और प्रतियोगिता में पहली बार खेल रही जापान के साथ ग्रुप ए में शामिल है।

वहीं ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और नाइजीरिया की टीम है। ग्रुप सी में पाकिस्तान, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड हैं। जबकि ग्रुप डी में अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, यूएई और कनाडा शामिल हैं। अंडर-19 विश्व कप के सभी मैचों में दर्शकों को फ्री इंट्री मिलेगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *