जुकरबर्ग अमेरिकी कांग्रेस के सामने हुए पेश

0

बुक निजता, नफरत वाले संदेश और बाजार की असीम शक्ति के दुरुपयोग के आरोपों के चलते जांच के दायरे में है।



वाशिंगटन, 24 अक्टूबर (हि.स.)। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष फिर पेश हुए। वह जुकरबर्ग कांग्रेस के समक्ष अपर्याप्त निजता, घृणा फैलाने वाले या गलत जानकारी देने वाले संदेशों को हटाने आदि से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए पेश हुए। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट मिली।

विदित हो कि फेसबुक निजता, नफरत वाले संदेश और बाजार की असीम शक्ति के दुरुपयोग के आरोपों के चलते जांच के दायरे में है। फेसबुक के दुनिया भर में करीब ढाई अरब यूजर्स हैं, इसलिए इसे पारदर्शी और सतर्क होने की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि जुकरबर्ग कांग्रेस की  प्रतिनिधि सभा की वित्तीय सेवा समिति के समक्ष बुधवार को पेश होंगे। वह फेसबुक के वैश्विक डिजिटल मुद्रा बनाने की योजना पर गवाही देने के लिए समिति ने उन्हें समन किया है।

दरअसल, फेसबुक की डिजिटल मुद्रा ‘लिब्रा’ योजना को अमेरिका और यूरोप में नियामकों और विधिनिर्माताओं के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि कंपनी की संपूर्ण नीतियां और कामकाज का तरीका सरकार की जांच के दायरे में है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *