मतगणना शुरू, शाम तक सभी नतीजे आने की उम्मीद

0

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आदित्य ठाकरे, अशोक चव्हाण, हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दुष्यंत चौटाला पर सबकी नजर है।



नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के अलावा 17 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे गुरुवार शाम तक आने की संभावना है। सभी जगह सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई।
महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। पिछले पांच साल से महाराष्ट्र और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आदित्य ठाकरे, अशोक चव्हाण, हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दुष्यंत चौटाला पर सबकी नजर है।
उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों, पंजाब की चार, हिमाचल प्रदेश की दो, सिक्किम की तीन, अरुणाचल प्रदेश की एक, असम की चार, गुजरात की छह, मेघालय की एक, पुद्दुचेरी,  तमिलनाडु की दो, केरल की पांच, तेलंगाना की एक और ओडिशा की एक विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का नतीजा भी शाम तक आने के आसार हैं। बिहार की समस्तीपुर और महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट पर भी 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना और कांग्रेस-एनसीपी से ने मिलकर चुनाव लड़ा है। भाजपा ने 164 और  शिवसेना ने 126 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे। मायावती की बहुजन समाज पार्टी भी 262 सीटों पर किस्मत आजमा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *