यूक्रेन में विस्फोट में दो की मौत, एक महिला घायल

0

यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे हुआ। विस्फोट में घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है।



कीव, 23 अक्टूबर (हि.स.)। यूक्रेन की राजधानी कीव में बुधवार सुबह हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कीव पुलिस प्रवक्ता अन्ना जुबरेवा  ने यह जानकारी दी।
कीव पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे हुआ। विस्फोट में घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है। विस्फोट किस स्थान पर हुआ, इस पर परस्पर विरोधी दावे किए जा रहे हैं। कीव पुलिस के अनुसार विस्फोट सेंट्रल पुष्किनस्का में हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह विस्फोट प्रोरॉक क्लब में हुआ।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *