पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख रशीद अहमद ने दी परमाणु युद्ध की धमकी

0

उल्लेखनीय है कि शेख रशीद गीदड़ भभकी देकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने कश्मीर मसले पर कहा था कि कश्मीर की जंग हर हाल में लड़ी जाएगी।



इस्लामाबाद, 22 अक्टूबर (हि.स.)। पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख रशीद अहमद ने अब परमाणु युद्ध की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब जंग परंपरागत तरीके से नहीं होगी, बल्कि परमाणु युद्ध होगा।

उन्होंने भारत का नाम लिए बिना कहा कि अब ऐसा युद्ध नहीं होगा कि चार-छह दिन तक टैंक और तोपें चलें। अब सीधे-सीधे परमाणु जंग होगी। शेख रशीदने कहा कि ‘मैं 126 दिन के धरने में शामिल था। उस समय मुल्क के हालात और सरहदी मामलात ऐसे नहीं थे। यह सीरियस थ्रेट है। यह जंग खौफनाक हो सकती है।’

उल्लेखनीय है कि शेख रशीद गीदड़ भभकी देकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने कश्मीर मसले पर कहा था कि कश्मीर की जंग हर हाल में लड़ी जाएगी। कुछ समय पहले एक रैली में भाषण देते समय उन्हें माइक से बिजली का करंट लग गया था। उन्होंने कहा था कि इसके पीछे भारत का हाथ है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *