इराक में आईएस के हमले में चार पुलिसवालों की मौत

0

उन्होंने बताया कि आतंकवादी खराब मौसम का फायदा उठाकर तेल क्षेत्र पर कब्जा करना चाहते थे पर अतिरिक्त सुरक्षाबल के आने के बाद वह मौके से फरार हो गए।



बगदाद, 22 अक्टूबर (हि.स.)। इराक के मध्य प्रांत सलाहुदीन में सोमवार शाम आतंकी संगठन आईएस के हमले में चार पुलिसवालों का मौत हो गई है। साथ ही पांच अन्य घायल हो गए।

सेना के अधिकारी खलाफ मोहम्मद हुसैन ने बताया कि आतंकियों ने हमला उस समय किया जब पुलिस बल राजधानी तिकरीत से 40 किलोमीटर दूर अल्लास तेल क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात था। अल्लास  क्षेत्र से रोजाना 20,000 बैरल तेल का उत्पादन होता है।

उन्होंने बताया कि आतंकवादी खराब मौसम का फायदा उठाकर तेल क्षेत्र पर कब्जा करना चाहते थे पर अतिरिक्त सुरक्षाबल के आने के बाद वह मौके से फरार हो गए।

उल्लेखनीय है कि साल 2014 में आतंकियों ने अल्लास क्षंत्र पर नियंत्रण कर लिया था। वह पास के अजिल ऑयल फील्ड से तेल निकालकर उससे मिलने वाले धन का प्रयोग अपने अभियान पर करते थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *