पाकिस्तान के प्रचार तंत्र को बैलेट से दे रही जनता जवाब : गिरिराज सिंह

0

दोनों राज्यों के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपार बहुमत मिलने का दावा किया गया है।



बेगूसराय, 22 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने विपक्ष और पाकिस्तान के प्रचारतंत्र पर कड़ा प्रहार किया है। दोनों राज्यों के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपार बहुमत मिलने का दावा किया गया है। इस पर सांसद एवं केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार रात ट्वीट किया।
सिंह ने कहा है कि  ‘कांग्रेस और विपक्ष पाकिस्तानी प्रचार तंत्र बनके रह गए हैं। एग्जिट पोल इस ओर इशारा कर रहे हैं कि जिस तरह भारत के जवान पाकिस्तानियों को बुलेट से जवाब दे रहे हैं वैसे ही हिन्दुस्तान के लोग कांग्रेस और विपक्ष को बैलट से जवाब दे रहे हैं।’

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *