चीन ने एक बार फिर उठाई ताइवान के विलय की बात

0

चीन का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो ताकत का इस्तेमाल भी किया जाएगा। दोनों पक्ष 1949 में एक गृह युद्ध के बाद अलग हो गए थे।



बीजिंग, 21 अक्टूबर (हि.स.)। चीन के रक्षा मंत्री ने वेई फेंगहे ने सोमवार को कहा कि ताइवान का चीन के साथ एकीकरण को दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।
विदित हो कि स्वशासित ताइवान को चीन अपना हिस्सा मानता है जो अलग हो चुका है, लेकिन उसका मुख्य लक्ष्य देश के बाकी हिस्से में मिलाना है। चीन का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो ताकत का इस्तेमाल भी किया जाएगा। दोनों पक्ष 1949 में एक गृह युद्ध के बाद अलग हो गए थे।
रक्षा मंत्री जनरल फेंगहे ने बीजिंग में जियांगशान फोरम में एशिया के रक्षा मंत्रियों और अधिकारियों से कहा कि चीन मातृभूमि के पूर्ण पुन:एकीकरण को साकार करने की दिशा में अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘चीन दुनिया का एकमात्र बड़ा देश है, जिसने अभी तक पूर्ण पुन:एकीकरण का लक्ष्य हासिल नहीं किया है।’’ रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि ऐसा होने से कोई व्यक्ति और कोई ताकत रोक नहीं सकती है।
उल्लेखनीय है कि ताइवान में साल 2016 के चुनाव के बाद राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के आने से चीन के साथ् उसके संबंध खराब हो गए हैं, जिनकी पार्टी यह मानने से इनकार करती है कि ताइवान ‘एक चीन का हिस्सा है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *