भारतीय सेना का पीओके के आतंकी शिविरों पर हमला

0

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान के हिस्से वाले कश्मीर (पीओके) में चल रहे आतंकवादी शिविरों पर हमले किए हैं।



नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (हि.स.)। भारत ने जम्मू-कश्मीर में सरहद पार से हो रही घुसपैठ रोकने के लिए बड़ा सैन्य कदम उठाया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान के हिस्से वाले कश्मीर (पीओके) में चल रहे आतंकवादी शिविरों पर हमले किए हैं।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर आतंकवादियों की भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहा है। भारतीय सेना ने आर्टिलरी गन का प्रयोग करते हुए यह कार्रवाई घुसपैठ रोकने के लिए की है। तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान के संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद की गई भारतीय सेना की कार्रवाई से घुसपैठ के लिए आमादा आतंकवादी पीछे हटने पर विवश हो गए हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *