आर्थिक तंगी के कारण सप्ताहअंत में बंद रहेगा संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय

0

संयुक्त राष्ट्र में नकदी की कमी हो गई है। उसका खर्च उसके सदस्य देशों द्वारा दी जाने वाली राशि से चलता है। 



संयुक्त राष्ट्र, 19 अक्टूबर (हि.स.)। आर्थिक संकट के कारण न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मुख्यालय अब सप्ताह मे दो दिन शनिवार और रविवार को बंद रहेगा। यूएन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र में नकदी की कमी हो गई है। उसका खर्च उसके सदस्य देशों द्वारा दी जाने वाली राशि से चलता है। संयुक्त राष्ट्र के कुल 193 सदस्य देश हैं, जो एक तय रकम देते हैं। इन सदस्यों में सबसे अधिक राशि अमेरिका देता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसमें कटौती करने की मांग करते रहते हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने एक दस्तावेज जारकिया है जिसमें बताया गया है कि 131 सदस्य देशों ने नियमित बजट एसेसमेंट का पूरी तरह से भुगतान कर दिया है।

यूएन सेक्रेट्री जनरल एनटोनियों गुतरेस का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है और शायद अपने कर्मचारियों को अगले महीने का वेतन देने में असमर्थ है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *