अफगान विशेष बलों ने अभियान चलाकर 16 तलिबानी और आइएसआइएस आतंकियों को किया ढेर

0

इस अभियान के दौरान विशेष बलों ने आठ तालिबानी आतंकियों को गिरफ्तार भी किया है।



काबुल, 19 अक्टूबर (हि.स.)। अफगान सुरक्षा बलों ने अभियान चलाकर पिछले 24 घंटों में अफगानिस्तान के तीन प्रांतों में 16 तालिबानी और आइएसआइएस आतंकियों को ढेर कर दिया है।

खामा प्रेस के अनुसार इस अभियान के दौरान विशेष बलों ने आठ तालिबानी आतंकियों को गिरफ्तार भी किया है। सुरक्षाबलों ने ननगरहार, वरदाक और कंदाहर प्रांत में अलग से अभियान चलाए। इस दौरान हथियारों को भी नष्ट किया गया।

ननगरहार प्रांत के अचिन जिले में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों ने दावा किया है कि उन्होंने 10 आइएसआइएस आतंकियों को  मार गिराया है। जबकि वरदाक प्रांत में विशेष बलों ने दो तालिबानी आतंकियों को मार गिराया है और जगहाटू जिले में छह अन्य को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि इसके अलावा विशेष बलों ने चार तालिबानी आतंकियों को मार गिराया है और मैवंद जिले में अभियान के दौरान दो अन्य को गिरफ्तार किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *