दिल्ली में रविवार सुबह यह रास्ते रहेंगे बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

0

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह सुबह 6 से 9 बजे तक इन इलाकों से बचकर चलें। 



नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (हि.स.)।  दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार सुबह होने वाली हाफ मैराथन के मद्देनजर एडवाइजरी की है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार छह हाफ मैराथन का आयोजन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा। यह मैराथन स्टेडियम से शुरू होकर दक्षिण दिल्ली और नई दिल्ली के विभिन्न इलाकों से गुजरेंगी। इस दौरान इन रूटों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधितरहेगी। वहीं कुछ जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह सुबह 6 से 9 बजे तक इन इलाकों से बचकर चलें।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन 6ः40 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉक्टर जाकिर हुसैन रोड, सी हेक्सागन, राजपथ, जनपथ से यू टर्न, राजपथ, रफी मार्ग, सुनहरी मस्जिद, रेल भवन, संसद मार्ग, पटेल चौक, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस, संसद मार्ग, पटेल चौक, रफी मार्ग, रेल भवन, राजपथ, जनपथ, सी हेक्सागन, जाकिर हुसैन रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, लोधी रोड, भीष्म पितामह मार्ग होते हुए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगी।
10 किलोमीटर ओपनः ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, ओपन 10 किलोमीटर की मैराथन संसद मार्ग से शुरू होकर जंतर-मंतर क्रॉसिंग, संसद मार्ग, पटेल चौक, संसद मार्ग, रफी मार्ग, रेल भवन, रफी मार्ग, राजपथ, जनपथ, सी हेक्सागन, जाकिर हुसैन मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, लोधी रोड, भीष्म पितामह मार्ग होते हुए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगी।
तीन किलोमीटर मैराथनः
दिव्यांगों की तीन किलोमीटर मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड क्रॉसिंग, भीष्म पितामह मार्ग होते हुए वापस जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगी। बुजुर्गों की तीन  किलोमीटर की दौड़ के लिए भी यही रूट रहेगा।
पांच  किलोमीटर की दौड़ः
पांच किलोमीटर की दौड़ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, बिशप केरियस मार्ग, लोधी रोड, भीष्म पितामह मार्ग होते हुए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर खत्म होगी। स्टेडियम में आने वाले लोगों की एंट्री गेट संख्या 5, 8 और 14 से होगी।
यहां कर सकते हैं पार्किंगः
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, पार्किंग की लिमिटेड व्यवस्था होने के चलते आयोजकों को इससे संबंधित पास जारी किए गए हैं। दौड़ में हिस्सा लेने वाले बारापूला, सुनहरी पुल, दयाल सिंह कॉलेज, इंडिया हैबिटेट सेंटर, स्कोप कांप्लेक्स गेट नंबर 5 और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास अपनी गाड़ी पार्क कर सकते हैं।
इन मार्गों से बचकर चलेंः
भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सी- हेक्सागन इंडिया गेट, राजपथ, रफी अहमद किदवई मार्ग, रेड क्रॉस रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, जनपथ, विंडसर प्लेस।
सुबह चार बजे से मिलेगी मेट्रोः
हाफ मैराथन के लिए डीएमआरसी रविवार सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवा उपलब्ध कराएगी। प्रत्येक 20 मिनट पर मेट्रो सेवा सुबह 6 बजे तक उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *