अफगानिस्तान की हस्का मिना मस्जिद में हुए धमाके में 62 लोगों की मौत

0

मस्जिद में हुए विस्फोट में 30 और घायलों ने दम तोड़ा,  मृतकों की संख्या 62 हुई



काबुल, 19 अक्टूबर (हि.स.)। अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए विस्फोट से मृतकों की संख्या 32 से बढ़कर 62 हो गई है, जबकि 60 घायलों का इलाज चल रहा है।

अफगान सरकार ने कहा है कि यह धमाका पूर्वी नांगरहाल प्रांत में स्थित हस्का मीना मस्जिद में नमाज अदा करने के दौरान किया गया। घायलों को जलालाबाद के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रांत के राज्यपाल शाह महमूद मैयाखिल ने इस हमले की निन्दा की है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *