बदमाशों ने जिला परिषद सदस्य को गोली मारी, हालत गंभीर

0

गंभीर रूप से घायल पार्षद को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत चिंताजनक है।



समस्तीपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)।बदमाशों ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र गंगापुर-भट्ठी चौक के बीच एनएच 28 पर शुक्रवार रात ताजपुर प्रखंड से जिला परिषद सदस्य मंजू देवी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गंभीर रूप से घायल पार्षद को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत चिंताजनक है। यह जानकारी डीएसपी प्रीतीश कुमार ने शनिवार को दी।
डीएसपी कुमार के मुताबिक मंजू देवी के साथ उनका भतीजा देवेंद्र कुमार था। देवेंद्र ने कहा है कि वह चाची मंजू देवी के साथ बाइक पर मुसरीघरारी स्थित डॉक्टर विजय के यहां से रजवा जा रहा था।भट्टीचौक के पास एफसीआई गोदाम के पास लाल रंग की अपाचे बाइक से पीछा कर रहे दो बदमाशों ने चाची पर गोलियां बरसा दीं। डीएसपी ने बताया कि इस हमले में एक गोली मंजू देवी की बांह और दो गोलियां कमर में लगी हैं। जांच की जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *