बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए करतार सिंह भड़ाना

0

फरीदाबाद के रहने वाले भड़ाना हरियाणा विधानसभा के दो बार सदस्य रह चुके हैं।



नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता करतार सिंह भड़ाना ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। फरीदाबाद के रहने वाले भड़ाना हरियाणा विधानसभा के दो बार सदस्य रह चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश की खतौली सीट से भी विधायक रहे हैं। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने भड़ाना को यहां पार्टी मुख्यालय में प्राथमिक सदस्यता की पर्ची देकर उन्हें भाजपा में शामिल कराया।

इस अवसर पर भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर वह एक बार फिर भाजपा में शामिल हुए हैं। अनुच्छेद 370 को हटाकर प्रधानमंत्री ने देश को एकजुट करने का काम किया है। प्रधानमंत्री देश को प्रगति और  विश्व पटल पर सम्मान दिलाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर अन्य दलों को छोड़कर लोग भाजपा को ज्वाइन कर रहे हैं।सिंह ने कहा कि हरियाणा में एक बार फिर भाजपा सत्ता में वापसी करने जा रही है और तीन चौथाई सीटों से वह चुनाव जीतेगी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *