अमिताभ बच्चन नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती

0

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ सादगी से अपना 77वां जन्मदिन मनाया था।



दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को नियमित जांच के लिए मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन मंगलवार को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए और वह अब भी वहीं हैं। रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
बिग बी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को करवाचौथ की शुभकामनाएं दी थी। अमिताभ ने ट्विटर पर करवाचौथ के अवसर पर  पत्नी जया बच्चन की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट किया था। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ सादगी से अपना 77वां जन्मदिन मनाया था।
अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्‍ट कर रहे हैं। अमिताभ फिल्म ‘चेहरे’, ‘झुंड’, ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘गुलाबो सिताबो’ में नजर आने वाले हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *