भारत-बांग्लादेश मैच में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और हसीना को न्योता

0

खबर है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्री इसमें शामिल होंगे। बांग्लादेश टीम पहली बार कोलकाता में टेस्ट मैच खेलेगी। 



कोलकाता, 17 अक्टूबर (हि.स.)। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में प्रस्तावित भारत-बांग्लादेश मैच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को न्योता भेजा गया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) की ओर से गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी गई है।
बताया गया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लोदश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को 22 से 26 नवम्बर तक कोलकाता में दोनों देशों के बीच होने वाले टेस्ट मैच में शामिल होने का न्योता दिया गया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि दोनों देशों के प्रधानमंत्री इसमें शामिल होंगे। बांग्लादेश टीम पहली बार कोलकाता में टेस्ट मैच खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *