रेनबैक्सी के पूर्व सीईओ सिंह बंधुओं की अबकी जेल में मनेगी दीवाली

0

कोर्ट ने मलविंदर और शिवेंद्र सिंह समेत पांच आरोपितों को 31 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा



नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली के साकेत कोर्ट ने बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर और रैनबैक्सी कंपनी के पूर्व सीईओ मलविंदर सिंह और शिवेंद्र सिंह समेत पांच आरोपितों को 31 अक्टूबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज सभी आरोपितों की ईओडब्ल्यू हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।

पिछले 15 अक्टूबर को कोर्ट ने पांचों आरोपितों की ईओडब्ल्यू हिरासत आज तक के लिए बढ़ाई गई थी। इस मामले में मलविंदर सिंह और शिवेंद्र सिंह के अलावा जो आरोपित हैं, उनमें सुनील गोधवानी, कवि अरोड़ा और अनिल सक्सेना हैं। पांचों को ईओडब्ल्यू ने 10 अक्टूबर को गिऱफ्तार किया था।

रेलिगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड की शिकायत पर इन्हें गिरफ्तार किया गया था। ईओडब्ल्यू के मुताबिक रेलिगेयर कंपनी में रहते हुए शिवेंद्र सिंह ने बैंकों से 2300 करोड़ रुपये का कर्ज लिया और उस पैसे को ग़लत तरीके से अपनी सहायक कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया और बैंक का कर्ज जानबूझकर नहीं चुकाया। जब कंपनी रेलिगेयर फिनवेस्ट की हो गई तब पूरे घोटाले का खुलासा हुआ।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *