भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए एडन मार्करम

0

मार्करम की दाहिनी कलाई में चोट है।



नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एडन मार्करम भारत के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू हो रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। मार्करम की दाहिनी कलाई में चोट है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम के डॉक्टर हसेन्द्र रामजी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “मार्करम की कलाई के सीटी स्कैन से पता चला है कि उनकी कलाई की हड्डियों में फ्रैक्चर है। मेडिकल टीम ने उन्हें भारत के खिलाफ अगले टेस्ट मैच से बाहर कर दिया है।”

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका लौटने पर मार्करम की देखरेख के लिए एक विशेषज्ञ चिकित्सक की व्यवस्था की गई है।

वहीं मार्करम ने अपनी चोट पर कहा, “चोटिल होकर घर जाना दुखद है और मैं पूरी तरह से समझता हूं कि मैंने क्या गलत किया है और इसके लिए पूरी जवाबदेही मेरी है। यह प्रोटियाज माहौल में अस्वीकार्य है और टीम को निराश करने वाला है।”

उल्लेखनीय है कि भारत ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल की है। दोनों टीमों की बीच श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *