मेक्सिको में गोलीबारी,15 लोगों की मौत

0

 इस गोलीबारी में 14 सशस्त्र नागरिकों और सेना के एक जवान की मौत हो गई है।



मेक्सिको सिटी, 16 अक्टूबर (हि.स.)। मेक्सिको के दक्षिणी राज्य गुरेरो मंगलवार रात गोलीबारी में एक सैनिक समेत 15 लोगों की मौत हो गई है। स्पूतनिक ने स्टेट पब्लिक सिक्योरिटी अथॉरिटी के प्रवक्ता रोबर्टो अलवारेज हेरेडिया के हवाले से यह जानकारी दी।

हेरेडिया ने ट्वीट किया है कि 911 पर आई कॉल में बताया गया कि इगुआला से लगभग पांच किलोमीटर दूर तेपोचिका में हथियारबंद लोग मौजूद हैं। इसके बाद वहां सुरक्षा बलों को भेजा गया। इस गोलीबारी में 14 सशस्त्र नागरिकों और सेना के एक जवान की मौत हो गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पश्चिमी राज्य मिचोआकन में बंदूकधारियों ने 14 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *