बेगूसराय में कुख्यात हथियार तस्कर समेत तीन गिरफ्तार, आठ तमंचे, 400 कारतूस बरामद

0

एसपी ने बताया कि बौआ पूर्व पार्षद है। वह नगर थाना क्षेत्र के विशनपुर में रहता है। बौआ पोद्दार के घर पर मारे गए छापे में यह तमंचे और कारतूस पकड़े गए।



बेगूसराय, 16 अक्टूबर (हि.स.)। एसटीएफ के पटना एसओजी और स्थानीय पुलिस ने कुख्यात अंतरराज्यीय हथियार तस्कर बौआ पोद्दार को उसके दो साथियों के साथ दबोच लिया है। इनके पास से आठ तमंचे और 400 कारतूस बरामद हुआ है। एसपी अवकाश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
एसपी ने बताया कि बौआ पूर्व पार्षद है। वह नगर थाना क्षेत्र के विशनपुर में रहता है। बौआ पोद्दार के घर पर मारे गए छापे में यह तमंचे और कारतूस पकड़े गए। वह अपने घर पर अपने साथी मदन कुमार शाह के साथ मौजूद था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साह मोतिहारी जिला के घोड़ासाहन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके दूसरे सहयोगी मोहफिजूल इस्लाम को मटिहानी थाना क्षेत्र में दबिश देकर दबोचा गया।
उन्होंने बताया कि बौआ पोद्दार पर हत्या, रंगदारी और दफा 25 के कई केस पंजीकृत हैं। वह कई बार जेल जा चुका है। वह हथियारों का बड़ा सौदागर है। उसका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *