कांग्रेस उम्मीदवार के दो समर्थकों के घरों पर ईडी का छापा

0

यह कार्रवाई नागर के पीए रोहताश और उनके करीबी रणवीर के खिलाफ हुई है।रोहताश गांव बादशाहपुर और रणवीर गांव खेड़ी में रहते हैं।



फरीदाबाद, 16 अक्टूबर (हि.स.)। तिगांव विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार ललित नागर के दो समर्थकों के घरों पर बुधवार सुबह ईडी ने छापा मारा है। यह कार्रवाई नागर के पीए रोहताश और उनके करीबी रणवीर के खिलाफ हुई है।रोहताश गांव बादशाहपुर और रणवीर गांव खेड़ी में रहते हैं।
ईडी ने अभी तक इन छापों के बारे में कुछ नहीं कहा है। कांग्रेस उम्मीदवार ललित नागर के भाई मनोज नागर ने छापों की पुष्टि की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रेशर की राजनीति की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *