दिल्ली में अब मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट से स्नैचिंग

0

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, जज तीस हजारी कोर्ट में पदस्थ हैं।



नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (हि.स.)। सिविल लाइन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भतीजी के साथ हुई स्नैचिंग की घटना को लोग भुला भी नहीं पाए कि सोमवार देररात रूपनगर थाना इलाके में बाइकसवार बदमाशों ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट का मोबाइल फोन झपट लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, जज तीस हजारी कोर्ट में पदस्थ हैं। वह सोमवार रात कमला नगर इलाके मे परिवार के साथ खाना खाने गए थे। करीब नौ बजे वह रेस्टोरेंट से बाहर आए। इस बीच पीछे से आए बाइकसवार युवक उनका मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। डीसीपी मोनिका भारद्वाज का कहना है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी की भतीजी दमयंती बेन का पर्स बदमाशों ने छीन लिया था। पर्स में करीब 56 हजार रुपये और अहम कागजात थे। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर  लूटा गया सारा सामान बरामद कर लिया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *