कोलकाता : बम बनाते समय विस्फोट में मौत

0

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इस घर में देसी बम बनाए जाते थे। विस्फोट की वजह से आसपास के लोग सहम गए।



कोलकाता, 15 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत भगवानपुर थाना क्षेत्र में घर में बम बनाते समय हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसकी पहचान हिमांशु पाल (64) के रूप में हुई है। कोटवार अंचल अंतर्गत चढ़ाबाड़ गांव का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार/ मंगलवार दरमियानी रात की है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इस घर में देसी बम बनाए जाते थे। विस्फोट की वजह से आसपास के लोग सहम गए। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंच कर खून से लथपथ हिमांशु को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। तीन-चार पहले भी इस घर में विस्फोट हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *