बेगूसराय में घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या

0

बेगूसराय में अपराधों पर काबू पाने के लिए सरकार ने डीआईजी का पदास्थापना किया। इसके बावजूद अपराध पर लगाम नहीं लग पा रही है।



बेगूसराय, 15अक्टूबर (हि.स.)। चेरिया बरियारपुर थाना के खांजहांपुर बभनटोली में बीती रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर हथौड़ा एवं धारदार हथियार से मां-बेटे की हत्या कर दी। साथ ही बहू को घायल कर दिया। यह वारदात स्वर्गीय हरेराम सिंह के घर पर हुई। मृतकों की पहचान हरेराम की पत्नी उषा देवी और पुत्र मुकेश सिंह के रूप में हुई है। उषा आंगनबाड़ी सहायिका थी। मृतक मुकेश सिंह की पत्नी रत्ना देवी की हालत गंभीर है।
पुलिस के मुताबिक छत पर सोया मुकेश सिंह का पुत्र सुबह चार बजे पढ़ाई करने के लिए नीचे आया तो शव देखकर हल्ला मचाया। पड़ोसियों ने रत्ना देवी को नर्सिंग होम पहुंचाकर पुलिस को सूचना दी।
उल्लेखनीय है कि बेगूसराय में अपराधों पर काबू पाने के लिए सरकार ने डीआईजी का पदास्थापना किया। इसके बावजूद अपराध पर लगाम नहीं लग पा रही है। चार दिन में सात लोगों की हत्या हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *