रसोई गैस का सिलेंडर फटने से दो मंजिला इमारत धवस्त, 10 लोगों की मौत, 15 लोग गंभीर

0

घायलों को इलाज के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल और मऊ जिला अस्पताल में भेजा गया है। इस घटना से पूरे जनपद में सनसनी फैली हुई है।



मऊ, 14 अक्टूबर (हि.स.)। जनपद के मुहम्ममदाबाद गोहना कोतवाली के वलीदपुर कस्बे में सोमवार की सुबह दो मंजिला मकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से पुरी इमारत ध्वस्त हो गयी। इसमें दो दर्जन से ज्यादा लोग दब गये, जिसमें दस लोगों की मौत हो गयी, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल और मऊ जिला अस्पताल में भेजा गया है। इस घटना से पूरे जनपद में सनसनी फैली हुई है।

वलीदपुर गांव निवासी छोटू बढ़ई के घर की एक महिला गीता सुबह नाश्ता बना रही थी। उसी बीच अचानक ही रसोई गैस के सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि दो मंजिला इमारत ध्वस्थ हो गयी। इसके साथ ही बगल स्थित कन्हैया विश्वकर्मा का मकान भी पुरी तरह छतिग्रस्त हो गया। इस दोनों मकानों में दो दर्जन से अधिक लोग दब गये। सूचना मिलते ही मलवा हटाने और बचाव कार्य को शुरु किया गया, जिसमें से दस शवों को निकाला गया है। इसके अलावा 15 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। घायलों को आजमगढ़ और मऊ जिलास्पताल में भर्ती किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड और जेसीबी मशीन द्वारा मलवे को हटा कर शवों को निकालने के साथ ही घायलों को निकाला जा रहा है। मौक पर उपस्थित भीड़ भी मलवा हटाने में प्रशासन की मदद करने में लगी हुई है। घटना स्थल पर जिले के आला अधिकारी पहुंच गये हैं। मृतकों के मरने की सूचना लगभग 10 बताई जा रही है। वहीं घायलों की संख्या 15 है। घायलों को आजमगढ़ और मऊ जिला अस्पताल में भर्ती करा जा रहा है, जहां पर चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरु किया गया। वहीं घटना स्थल पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ पहुंचे हुए हैं।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने तथा इस हादसे के पीड़ितों की हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए। सीएम योगी ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त किया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *