जल्द शुरू होगी ‘हां मैं गिरिराज हूं’ की शूटिंग

0

पोस्टर में गिरिराज सिंह के तीन अलग-अलग रूप दबंग, सौम्य और हिंदुत्ववादी लुक दिखाए गए हैं।



बेगूसराय, 12 अक्टूबर (हि.स.)। प्रखर हिंदुत्ववादी, राष्ट्रवादी और बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अब रुपहले पर्दे पर दिखेंगे। जल्द ही गिरिराज सिंह की जिंदगी पर आधारित लघु फिल्म ‘हां मैं गिरिराज हूं’ बनने जा रही  है। फिल्म का पोस्टर शनिवार को जारी कर दिया गया।
पोस्टर में गिरिराज सिंह के तीन अलग-अलग रूप दबंग, सौम्य और हिंदुत्ववादी लुक दिखाए गए हैं। तकनीकी कार्य चल रहा है तथा जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। दिनकर फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म के निर्माता हैं बेगूसराय के दिनकर भारद्वाज और निर्देशक है रघुवीर सिंह।
फिल्म में गिरिराज सिंह के बचपन से लेकर अब तक के जीवन, गरीब और समाज हित में किए गए कार्यों तथा उनके सामाजिक और राजनीतिक कार्यों को दिखाया जाएगा। इसके साथ ही हिंदू हित, हिंदुत्व एवं राष्ट्रवाद के प्रति उनकी भावना को भी विस्तार से दिखाया जाएगा। फिल्म का पंच लाइन दिया गया ‘हर गरीब जरूरतमंद की आवाज हूं’ हां मैं गिरिराज हूं।
फिल्म में गिरिराज सिंह की भूमिका में कौन होंगे तथा इसमें गिरिराज सिंह क्या भूमिका निभाएंगे, इसका खुलासा अभी निर्माता ने  नहीं किया  है। इस संबंध में निर्माता का कहना है कि तकनीकी कार्य संपन्न होने के बाद शीघ्र ही सभी खुलासे किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *